लखनऊ

यूपी पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी

तीन डीजी रैंक अधिकारी 2026 में होंगे रिटायर, 1994 बैच के चार IPS को मिलेगा DG प्रमोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में वर्ष 2026 की शुरुआत से वरिष्ठ स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल होने जा रहा है। फरवरी-मार्च 2026 में तीन डीजी रैंक के वरिष्ठ IPS अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से रिक्त पदों पर 1994 बैच के अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल (DG) रैंक पर पदोन्नति मिलेगी। रिटायर होने वाले डीजी रैंक अधिकारी: आईपीएस संदीप सालुंके (वर्तमान में डीजी, रेलवे/GRP): फरवरी/मार्च 2026 में रिटायरमेंट। आईपीएस दीपेश जुनेजा (वर्तमान में डीजी, प्रॉसीक्यूशन संबंधित): 28 फरवरी 2026 को रिटायरमेंट।
आईपीएस एमके बशाल (वर्तमान में डीजी, होमगार्ड्स): मार्च 2026 में रिटायरमेंट।

इन रिटायरमेंट के बाद रिक्त होने वाले पदों पर 1994 बैच के निम्नलिखित वरिष्ठ IPS अधिकारियों को DG रैंक पर प्रमोशन प्रस्तावित है: आईपीएस प्रकाश डी (वर्तमान में एडीजी, रेलवे): 1 मार्च 2026 से डीजी रेलवे के पद पर प्रमोशन (संदीप सालुंके के स्थान पर)। आईपीएस एल वी एंटनी देव कुमार (वर्तमान में एडीजी, रूल्स एंड मैनुअल): एमके बशाल के रिटायरमेंट के बाद डीजी होमगार्ड्स पर पदोन्नति। आईपीएस जय नारायण सिंह (वर्तमान में एडीजी, पावर कॉर्पोरेशन): 28 फरवरी 2026 से डीजी रैंक पर प्रमोशन (दीपेश जुनेजा के स्थान पर)। आईपीएस आलोक सिंह (वर्तमान में एडीजी, कानपुर जोन): 1 मई 2026 से डीजी रैंक पर पदोन्नति।

पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार, विभागीय प्रमोशन कमिटी (DPC) की बैठक के बाद ये पदोन्नतियां अंतिम रूप लेंगी। कुल मिलाकर 61 IPS अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें विभिन्न रैंकों के अधिकारी शामिल हैं। ये बदलाव उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रशासनिक संरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button