बरेली
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में छह रिश्ते तय, बाकियों में बातचीत जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह आज रविवार को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के प्रथम सत्र में चित्रांश समागम हुआ तथा लोगों ने अपने वक्तव्य कहे, द्वितीय सत्र में सम्मान समारोह तथा तृतीय सत्र में युवक- युवतियों का परिचय कराया गया। लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ, मंच पर आसीन रहे रवि जौहरी, विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सक्सेना, कार्यक्रम सह संयोजक अनूप कुमार सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार सक्सेना, अति विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार सक्सेना, मुख्य अतिथि मंगलेश सक्सेना, विशिष्ट स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, विशिष्ट अतिथि डॉ सतीश कुमार, गणमान्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना, डॉ शिवानंद सक्सेना, डॉ पवन सक्सेना, अतिथि राजन सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, अमिताभ वर्मा एवं मंच संचालक विपिन सक्सेना और दीपक सक्सेना का रहा।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बांग्लादेश की घटना से सबक लेते हुए एकजुट रहने को कहा। श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के संचालक स्वामी सच्चिदानंद ने अपने वक़्तव्य की चित्रगुप्त भगवान की जय से शुरुवात करते हुए कहा कि बरेली महादेव की नगरी है य़ह सत्य सनातन की नगरी है, जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना जी इस कार्यक्रम को बड़े उल्लास और तल्लीनता के साथ करते हैं।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सक्सेना कार्यक्रम संयोजक रहे, उन्होंने इस पूरे आयोजन के विषय मे कहा कि हमारा प्रतिवर्ष य़ह कार्यक्रम करने का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाना है ताकि आपसी मेल मिलाप बना रहे। गत वर्षों की भाति यह कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी को समर्पित रहा। उन्होंने बताया इस सम्मेलन में 550 लोगों के बायोडाटा आये थे। यह बायोडाट बरेली जिला ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड आदि राज्यों से भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में कई चित्रांशों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने शिक्षा, खेल आदि में अभूतपूर्व सफलता पाई है। रिश्तों के लिए 16 परिवारों में अभी बातचीत चल रही है जिनमें 6 रिश्ते लगभग तय हैं।




