ललितपुर

 विद्युत चैकिंग करने गयी विभागीय टीम पर पथराव

सरकारी कार्य में बाधा डालकर जान से मारने का प्रयास

पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर दर्ज की एफआईआर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विद्युत चैकिंग अभियान में गयी विभागीय टीम पर जानलेवा हमला किया गया। गाली-गलौज, मारपीट और पथराव किया गया। अवर अभियंता के खिलाफ दर्ज करायी गयी शिकायत में पुलिस ने कई लोगों को नामजद किया है। 66/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तालबेहट में तैनात अवर अभियंता इंजी.किशन कुमार शुक्ला ने क्षेत्राधिकारी तालबेहट को तहरीर दी है। बताया कि वह शासन के आदेश व उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में बीती 12 दिसम्बर को संविदा कर्मी पंकज यादव, शंकर सिंह, सुनील कुशवाहा, अनिल कुमार, विनोद प्रजापति के साथ ग्राम रामपुर के मजरा बड़ाहार में विद्युत चैकिंग अभियान के लिए गया हुआ था। चैकिंग के दौरान गांव के विभिन्न लोगों में शिशुपाल यादव पुत्र अनेक यादव, नीरज यादव पुत्र फूलसिंह, फूलसिंह पुत्र शिवराम यादव, भरत यादव पुत्र तोरन सिंह, रामरतन पुत्र शिवराम, बृजेन्द्र पुत्र सेनपाल, रामराजा पुत्र बृजपाल ठाकुर के द्वारा चैकिंग करने से मना किया गया एवं हमारी टीम पर पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी गयी। अवर अभियंता ने बताया कि वह किसी प्रकार जान बचाकर वहां से भाग निकले, जिससे सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंची। तालबेहट पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 221, 132, 191 (2), 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button