अमरोहा
अज्ञात चोरों ने दो बागों में लाखों रुपए के माल पर किया हाथ साफ।
पीड़ितों द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को दी गई,सूचना पर पुलिस ने किया मौका मुआयना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर के एक लिंक मार्ग पर स्थित दो बागों में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सुबह चोरी का पता लगने पर पीड़ितों द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया।
कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है,कि वह बिना पुलिस के डर के घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की रात्रि नगर के गांव हैबतपुर बंजारा मार्ग पर स्थित अशफाक खां निवासी अलीगढ़ के बाग में अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर, समरसेबल का पाइप एवं कोठरी के ताले तोड़कर उसमें रखा लोहे का सामान व कटीले तारों का बंडल चोरी करके ले गए, बाग चौकीदार मोहम्मद इब्राहिम द्वारा बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ किया गया है। चोरों के द्वारा ट्रांसफार्मर उतार कर अंदर का सारा सामान गायब कर लिया है । ट्रांसफार्मर का तेल आदि भी ले गए।वहीं पड़ोस में स्थित नगर के मोहल्ला नब्बा गद्दी निवासी हाजी जरीफ के बाग में भी चोरों ने समरसेबिल का पाइप एवं शौचालय का गार्डर चोरी करके ले गए हैं। पीड़ितों द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है, चोरी की सूचना पर पुलिस के द्वारा मौका मुआयना किया गया।




