खैरथल

वल्लभग्राम: निशुल्क मेगा सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर में 774 मरीजों ने लिया लाभ  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट एवं जीव कल्याण सेवा समिति के सयुंक्त तत्वाधान में रविवार को स्वामी लीलाशाह ट्रस्ट के ऑपरेशन थिएटर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 774 मरीजों ने अपना इलाज लिया !वहीं 94 मरीजों को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया
 ट्रस्ट के अध्यक्ष वासदेव दासवानी नें बताया की शिविर में जे एन यू सुपर स्पेशलेसिटी हॉस्पिटल जयपुर की चिकित्सा टीम ने मरीजों की भलीभांती जाँच कर उपचार किया गया
 उन्होंने बताया की टीम में फिजिसीयन डा. प्रशांत कुमार भट्टाचार्य, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेज्ञय डा. दीपा मसंद, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजय शर्मा, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. सुभाष बैरवा, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा. उत्कृष अग्रवाल, कान नाक गला विशेषज्ञ डा. प्रवीण गोयल ने अपनी सेवाएं दी
 शिविर में निशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, इसीजी
,एवं हेप्टेटाइसिस बी का स्क्रीनिग टेस्ट एवं दवाओं का वितरण किया गया।
 दासवानी नें बताया इसी शिविर में जीव कल्याण सेवा समिति की और से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया gya जिसमे मोतियाबिंद रोगियों की जाँच कर बहरोड़ के मिश्री देवी आई अस्पताल की टीम ने की चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा!
 शिविर संयोजक राजकुमार केसवानी नें बताया की मरीजों को दवाई एवं चश्मे निशुल्क दिए गए ! शिविर में आने वाले सभी रोगियों व परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी!वहीं राजकुमार केसवानी, अशोक गुरुनानी, दुलानामल, प्रेमचंद, भगवान दास सिरवानी, जाजन मूलानी, घनश्याम चंचलानी, राधामल, गुलाब चंद,गोविन्द चंदवानी, सोहन बसवानी,विनेश सिरवानी,भोजराज बसरानी सहित अन्य सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button