अमरोहा

बाइक फिसलने से युवक घायल, सीएचसी में भर्ती।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा हसनपुर क्षेत्र देर रात बंद पड़े पेट्रोल पंप के निकट बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल हो गया,घायल को डायल 112 पुलिस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार करने के बाद घायल को घर भेज दिया।नगर के मोहल्ला काला शहीद निवासी शिवम पुत्र जबर सिंह बाइक से शनिवार की देर रात गजरौला से घर लौट रहा था, नगर के गजरौला मार्ग स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के निकट मार्ग पर पड़ी रोढी पर उसकी बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पीआरवी मौके पर पहुंची और घायल शिवम को उपचार के लिए नगर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया गया वहीं पुलिस की सूचना पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के बाद घायल को घर ले गए। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर धुर्वेद्र सिंह ने बताया कि बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया था जिसका उपचार कर उसे घर भेज दिया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button