खैरथल

इंजीनियर्स पॉइंट के टैलेंट सर्च एग्जाम में 3557 परीक्षार्थियों का उमड़ा हुजूम ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  खैरथल।  इंजीनियर पॉइंट खैरथल में आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को टैलेंट सर्च कम स्कॉलरशिप टेस्ट कक्षा 1 से 8 तक के लिए आयोजित किया गया। जिसमें 3557 बच्चों ने भाग लिया। इंजीनियर पॉइंट निदेशक आजाद चौधरी जी ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार के एग्जाम आपके जीवन में बहुत से बदलाव लाते है और प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित करते है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को और उनके अभिभावकों को जिन्होंने इंजीनियर्स पॉइंट पर विश्वास जताया। साथ ही उन स्कूल निदेशकों को जिन्होंने अपनी स्वयं की बस लगाकर विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ लाए। उन सभी साथियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और अग्रिम बधाई। यह प्रथम चरण का एग्जाम है, इसके बाद 11 जनवरी 2026 को कक्षा 9 से 12 के बच्चों का एग्जाम आयोजित किया जाएगा। आज जो एग्जाम हुआ है, इसका रिजल्ट 4 जनवरी 2026 को शाम को 4:00 बजे घोषित होगा। आप अपना रिजल्ट  इंजीनियर्स पॉइंट खैरथल के सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते है।
         इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि आज के एग्जाम में खैरथल जिले के अलावा दौसा, जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर और राजस्थान के बाहर राज्यों से भी एग्जाम देने के लिए बच्चे आए हुए थे। उन्हें इस एग्जाम का बहुत बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने बताया कि इंजीनियर पॉइंट खैरथल ही इतनी बड़ी नकद राशि स्कॉलरशिप के रूप में पूर्व में भी देता आया है और आगे भी देता रहेगा। इस बात की अभिभावकों को बेहद खुशी भी है कि हमारे इस क्षेत्र में ऐसा कोई विद्यालय है जो इस प्रकार प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित करवाता है और इसका सीधा-सीधा लाभ बच्चों को प्राप्त होता है। इस एग्जाम को देकर बहुत खुश नजर आए। ई.पी. स्कूल पर भरोसा जताने के लिए सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button