मेरठ

रैन बसेरों का निरीक्षण कर डीएम-एसएसपी ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ।  जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों पर रात्रिकालीन भ्रमण किया गया। इस दौरान जनपद के नगर क्षेत्र के रैन बसेरो  का निरीक्षण किया गया। रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए वहां रुकने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया तथा ठंड से बचाव, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी रूप से संचालित रहें।
इसके उपरांत जनपद के नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर मौजूद गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को शीतलहर के दृष्टिगत कम्बल वितरित किए गए । इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि ठंड के मौसम में बेसहारा व्यक्तियों की सहायता हेतु आगे आएं तथा किसी भी असहाय व्यक्ति की जानकारी समय से प्रशासन अथवा पुलिस को दें, जिससे उन्हें तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button