बरेली

एडवोकेट को न्याय दिलाने को कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एडवोकेट महजबीन की मौत के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को एडवोकेट अच्छन अंसारी तमाम अधिवक्ता कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। एडवोकेट अच्छन ने आरोप लगाया कि इस मामले में मृतका के पति और सास को जेल भेज दिया गया है, लेकिन अन्य नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजन लगातार उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है, जिससे परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसी के विरोध में परिजन अधिवक्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button