गाजियाबाद

एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल, ठंड से मिली राहत

लोनी के मुस्तफाबाद कॉलोनी में आयोजित सेवा कार्यक्रम में

 बेसहारा लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी स्थित मेजर हाजी बाबू हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिली। सहायता पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष परवेज़ चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद इजराइल, संगठन मंत्री मोहम्मद इक़बाल, रविंदर कुमार, समाजसेवी इमरान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं मेजर हाजी बाबू स्कूल के अध्यक्ष मास्टर महताब खान, रहनुमा, तमन्ना खान, शहनाज़ और ट्रस्ट व विद्यालय के अन्य पदाधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। संस्था अपराध और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद, गरीबों के लिए राहत कार्य और गो-सेवा जैसे मानवीय कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रही है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में मानवता, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
स्थानीय नागरिकों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह जनहितकारी और समाजसेवी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button