ललितपुर

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस कार्यक्रम

जनपद स्तरीय निबंध भाषण एवं काव्य पाठ  प्रतियोगिताएं संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर के रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध, भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा विभाग नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रो. केशवदेव ने अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया किया। तत्पश्चात प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गई। प्रतियोगिता में विकासखंड एवं महाविद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डा.डी.के. साहू, डा.गजेंद्र नाथ, डा. सुधाकर उपाध्याय, डा.अखिलेश बबेले, जयशंकर प्रसाद दुबे, रमेश तिवारी, डा.करुणाकर शर्मा, डा.स्वीकृति सिंह, हरिशंकर तिवारी निर्णायक रहे। भाषण तथा निबंध प्रतियोगिता का विषय अटल एवं सुशासन, जबकि एकल का प्रतियोगिता का विषय अटल जी का जीवन एवं उनकी कविताएं रहा। निबंध प्रतियोगिता में जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली की छात्रा कल्पना ने प्रथम, भूपेंद्र अहिरवार, जीआईसी ने द्वितीय तथा अनु तिवारी, रामकली देवी इंटर कॉलेज मड़ावरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका तिवारी, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ने प्रथम महक राजा, नेहरू महाविद्यालय ने द्वितीय तथा अनुराग, राजकीय मॉडल महाविद्यालय पुलवारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रिंसी दुबे नेमवि ने प्रथम, अंशिका नामदेव, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर ने द्वितीय तथा राजनंदिनी, राजकीय मॉडल महाविद्यालय पुलवारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वक्ताओं ने विकसित भारत एवं सुशासन की स्थापना में अटल जी के योगदान को याद किया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में अनुराधा, डा.संजीव कुमार, नजम उल रफी, डा.सुनील कुमार, डा.बृजेंद्र सिंह, अमित कुमार, आकिब, छोटेलाल, नेहा सिंह, बलराम आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रतियोगिता संयोजक डा.रीतेश कुमार खरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button