ललितपुर
कम्बल वितरण से जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। 21 दिसंबर 1965 का दिन जब एक ऐसे शख्स का जन्म हुआ। जिसने आज के दौर में अपनी मेहनत, लगनशीलता से अपने व्यापारिक क्षेत्र में उच्चतम उन्नति प्राप्त की साथ ही साथ अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों में जगह बनाई, जिसने न केवल अपने परिवार का नाम उठाया, बल्कि समूचे समाज को एक समाजसेवा करने की एक नई दिशा प्रदान दी। नरसी कुलरिया अंदर उनके पिता संत दुलाराम कुलरिया के संस्कार बसते है। देश के कई राज्यों के लोग आज नरसी जी को अपना आदर्श मानते है। नरसी कुलरिया के जन्मोत्सव को मनाते हुये आज जनपद ललितपुर के ग्राम निवाहों जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे गए। जिसमें वी5 अध्यक्ष विजय डयोडिय़ा, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी, पं.रमाकांत सिरोठिया, गगन जैन, मुकुट राजा, एड.सत्येंद्र विश्वकर्मा, दीपेश यादव व ग्रामवासी मौजूद रहे।
