मथुरा

बांके बिहारी जी ट्रस्ट बिल को राज्यपाल से मिली मंजूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। व्रन्दावन में श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 को राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है। यह विधेयक पहले विधानसभा और विधान परिषद से पारित हो चुका था। नए कानून के लागू होने से मंदिर प्रबंधन के लिए एक वैधानिक ढांचा अस्तित्व में आया है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। बांके बिहारी जी ट्रस्ट बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि मंदिरों की सुरक्षा और उनके सुव्यवस्थित संचालन के लिए ये विधेयक जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृंदावन का श्रीबांके बिहारी मंदिर  देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए यहां की व्यवस्थाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इस दौरान सांसद ने ये भी कहा कि इस प्रक्रिया में उन लोगों को किसी प्रकार की क्षति नहीं होनी चाहिए, जिनकी आजीविका मंदिर से जुड़ी है या जो पहले से मंदिर के प्रबंधन में भूमिका निभा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button