बाराबंकी
आग तापने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट आधा दर्जन लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा मे आग तापने को लेकर दो पक्षों मे हुई मारपीट मे आधा दर्जन लोग घायल हो गये सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा के मोहल्ला कटरा मे हाफिज रिजवान पुत्र फकीर मोहम्मद की चाय की दुकान है ठंड होने के कारण हाफिज रिजवान अपने होटल के सामने अलाव जला रखा था शाम करीब साढ़े 5 बजे मोहल्ले के ही कमरुद्दीन उर्फ़ बाबू के पुत्र होटल पर पहुंचे और वहा पर रखी सभी लकड़ियाँ अलाव मे रख दिया होटल मालिक ने जब विरोध किया तो कमरुद्दीन के पुत्र शहजाद ने अलाव मे पानी डाल दिया जिसको लेकर दोनो पक्षों मे देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे जिसमे शहजाद के भाई दिलशाद, शादाब व कमरुद्दीन लोहे की राड लाकर हाफिज रिजवान को पीटने लगे भाई को पिटता देख हाफिज रिजवान को बचाने दौड़े भाई नियाज, इरफ़ान एव रिहान ने भी लाठी डंडो से हमला कर् दिया और मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप मे बदल गया जब तक लोग बींच बचाव करते तब तक हाफिज रिजवान व रिहान लहुलुहान हो गये। मारपीट मे एक पक्ष से हाफिज रिजवान , रिहान, नियाज व इरफ़ान घायल हुए है वही दूसरे पक्ष से कमरुद्दीन सहित शहजाद, दिलशाद व शादाब के चोटे आयी है सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने दोनो पक्षों को लाकर सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया है जिसमे हाफिज रिजवान व रिहान की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो और से मिली तहरीर पर पुलिस जाँच कर रही है।



