परिषदीय विद्यालय के बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। शैक्षिक भ्रमण योजना के तहत मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राएं दो बसों व अन्य वाहन से राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान फुरसतगंज के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी चौहान के नेतृत्व में रवाना हुआ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी चौहान ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में चतुर्दिक विकास होना है।
राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान फुरसतगंज के बारे में जानकारी होने से बच्चों का मानसिक विकास होगा।
परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर बढ़ाने व उनमें मानसिक विकास के लिए शैक्षिक भ्रमण अभियान के तहत शोध संस्थानों का भ्रमण कराए जाने की योजना के तहत मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से वाहनों के माध्यम से परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राएं को
राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान फुरसतगंज का भ्रमण कराया गया।
ए आर पी विज्ञान सुधीर अग्रहरि, सत्यप्रकाश शुक्ल अनिरुद्ध यादव लीला वती उमेश कृष्ण मीरा गुप्ता आदि शिक्षकों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों को जानकारी दी

