गाजियाबाद

भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

खेलों से अनुशासन और स्वस्थ समाज का निर्माण — पं. सचिन शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजन स्थल पर पहुँचने पर आयोजकों व खेल प्रेमियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में पं. सचिन शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, भाईचारे और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ खेल है, जिसे बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया। साथ ही युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशांत भड़ाना, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप नगर, अमित शर्मा, योगेश गुर्जर, महिपाल चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने कार्यक्रम को गरिमामय और सफल बनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button