ललितपुर
सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न
सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष बने हरीराम खरे, कोषाध्यक्ष भाग्यचंद त्रिपाठी
श्रीनृसिंह मंदिर पर उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त शिक्षक कलयाण परिषद की एक आवश्यक बैठक श्रीनृसिंह मन्दिर की धर्मशाला में शम्भूदयाल प्रान्तीय सदस्य एवं पर्यवेक्षक की अध्यक्षता एवं दशरथ प्रसाद रजक झांसी जिलामंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा निराकरणों के लिए योजनायें बनायी गयीं तथा ललितपुर जनपद के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से हरीराम खरे को जिला संयोजक/अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही जिला सह संयोजक/मंत्री पद मुरलीधर यादव और कोषाध्यक्ष पद भाग्यचन्द त्रिपाठी को दिया गया। अन्त में झांसी जिलाध्यक्ष एवं माण्डलिक मंत्री लखनलाल सक्सेना द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र दिये गये। इस दौरान सेवानिवृत्त अध्यापक एवं संगठन के संरक्षक अरविन्द कुमार तिवारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में छक्कीलाल साहू, रामनारायण पाराशर, शालिगराम शर्मा, काशीनाथ नायक, कृपाल सिंह, परमानन्द विश्वकर्मा, हरगोबिन्द सोनी, अनन्तराम रिछारिया, रामकिशन लोधी, वृषभान सिंह यादव, मेहरबान सिंह यादव, चुन्नीलाल पांचाल, रामनारायण आदि उपस्थित रहे। संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया।



