पाकुड़

हाफिज मोहम्मद अबु बक्कर के निधन पर उपासना मरांडी ने जताया शोक

Upasana Marandi expressed grief over the demise of Hafiz Mohammad Abu Bakr.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के ग्राम मकदुमपुर स्थित मदरसा के हाफिज मोहम्मद अबु बक्कर के निधन की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि हाफिज मोहम्मद अबु बक्कर का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वे एक धर्मपरायण, सरल एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की बात कही और झामुमो परिवार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ मिल्टन, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन सहित कई झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button