ललितपुर

विशाल ऑस्टियोपोरोसिस जांच एवं उपचार शिविर सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। दि.जैन पंचायत समिति के तत्वधान में स्थानीय क्षेत्र में आधुनिक मशीनों द्वारा विशाल बीएमडी जांच एवं उपचार शिविर सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता जैन पंचायत से डा.अक्षय जैन ने, संचालन फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनत जैन ने किया। शिविर में ऑस्टियोपोरोसिस विशेषज्ञ पुष्कर तिवारी द्वारा मरीजों की जांच कर बताया कि 30 वर्ष की उम्र के बाद मनुष्य के शरीर की हड्डियों में कमजोरी एवं घिसाव प्रारम्भ हो जाता है एवं टूटने के जोखिम के साथ साथ जोड़ों में दर्द प्रारंभ हो जाता है। इसके बचाव के लिए संतुलित जीवन शैली के साथ तनाव रहित जीवन, धूम्रपान एवं नशा की आदतों से बचाव एवं कैल्शियम व विटामिन डी युक्त समुचित भोजन करने से हड्डियों की कमजोरी व घिसाव से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष की उम्र के बाद नियमित जांच एवं उपचार आवश्यक है। चिकित्सा जांच टीम में जितेंद्र पंथ सहयोगी रहे। इस दौरान विजय जैन, राजकुमार जैन, सनत जैन, महिपाल जैन, सुरेन्द्र सिंघई, सर्वज्ञ सतभैया, केवलचंद जैन, रमेश जैन, गौरव जैन, अशोक जैन, सौरभ जैन, अंकित जैन, निखलेश, प्रकाशचंद जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button