बाराबंकी

आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

मसौली,बाराबंकी। ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव मे चल रहे तीन दिवसीय कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बाल विकास परियोजना अधिकारी  पारूल शुक्ला  एवं खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार  की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अपने उद्बोधन में अधिकारीद्वय ने समावेशी शिक्षा की अवधारणा, उसके सामाजिक दायित्व तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताते हुए प्रशिक्षण को व्यवहारिक, संवेदनशील एवं बाल-केंद्रित बनाने पर विशेष बल दिया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण के दौरान कार्यकत्रियों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उनकी शैक्षिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं की समझ, सहयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों तथा समावेशी वातावरण के निर्माण से संबंधित विविध विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्रों ने न केवल कार्यकत्रियों के ज्ञान-वर्धन में सहायक भूमिका निभाई, बल्कि उनमें संवेदनशीलता, उत्तरदायित्वबोध एवं सेवा-भाव को भी सुदृढ़ किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ब्लॉक स्पेशल एजुकेटर कमलेश कुमार रावत, एकता सक्सेना, नोडल एआरपी आदित्य कुमार वर्मा, एआरपी आशीष शुक्ल, उमेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार यादव, राहत फातिमा, शिक्षक शिवम तिवारी, ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक विनोद वर्मा,अविनाश, हरिश्चंद्र, अर्पण परिहार,अब्दुल माजिद की  भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button