खैरथल
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन हुआ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राष्ट्रीय युवा महोत्सव -2025 को लेकर 23 दिसंबर को पी एम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी शकुंतला मीणा, सीबीईईओ आशीष थांउन,संयोजक प्राचार्य अमरलाल ने किया। विधालय सभागार मे एकल लोकनृत्य, सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत और भाषण ,कविता, मांडना, हैंडिक्राफ्ट कहानी लेखन,गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सभी प्रतियोगिताओं में 15-29 आयु वर्ग के 400 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया ।
कहानी लेखन में अक्षरा,मांडना मे रेनू,कविता मे पलक तिवाड़ी, विज्ञान मे मोहित,हैंडीक्रॉफ्ट मे सोनिया,ग्रुप डांस मे सपना खुशी दीपिका तनिशा एकल डांस आशीष तिवारी, एकल गायन मे प्रियांशु,भाषण मे पलक तिवाड़ी का प्रर्दशन सर्वोतम रहा




