छिंदवाड़ा

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा l जिले के शासकीय महाविद्यालय बिछुआ परिसर में इको क्लब के तत्वावधान में गत दिवस जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.आर,पी, यादव के मार्गदर्शन में ईको क्लब प्रभारी डॉ.नवीन कुमार चौरसिया के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा समाज में जल बचाने का संदेश फैलाना रहा प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से जल संकट, बढ़ते भूजल दोहन, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छ नदियाँ तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल बचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में “जल है तो जीवन है l आज जल बचाओ, कल जीवन बचाओ जैसे प्रेरक संदेश विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने पोस्टरों के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार भी व्यक्त किए और बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से जल की बचत की जा सकती है । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सोच, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी । निर्णायक की भूमिका में प्राध्यापक डॉ. नसरीन अंजुम खान, डॉ. कीर्ति डेहरिया एवं डॉ.नमिता चौबे शामिल रहे । निर्णायकों द्वारा पोस्टरों का मूल्यांकन किया गया l तथा शीघ्र ही प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ख़ुशी वर्मा, दितीय स्थान पर प्राची चौधरी एवं अग्रणी माटे तथा तृतीय स्थान पर पूर्णिमा मालवी रहीं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button