अमेठी

एनीमिया मुक्त अभियान का किया गया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। किशोरियां व गर्भवती महिलाये एनीमिया से पीड़ित है। इसी चुनौतियों को देखते हुए सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ, एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी सम्बद्ध मेरा युवा भारत अमेठी,अनीमिया फ़्री इंडिया फ़ोरम एवं सहायक ट्रस्ट मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बहादुरपुर( अभूपुर) विकास खण्ड भादर में जागरूकता अभियान का आयोजन जनपद अमेठी में किया गया।
इस अभियान का शुभारम्भ इंजी० लालमणि कश्यप सदस्य जिला युवा कार्यक्रम परामर्श दात्री समिति एवं संस्थापक साहस ने किया। उन्होंने कहा कि अध्ययन में सामने आया कि करीब 31 फीसदी गर्भवती महिलाएं जिले में एनीमिया की शिकार पाई गईं। इन गर्भवतियों में हिमोग्लोबिन का स्तर सात डेसी लीटर से भी कम मिला है। आंगनबाड़ी कत्री गीता देवी ने कहा कि सरकार हर माह 9,16,24 तारीख को सरकारी अस्पतालों में जांच शिविर लगाती है। सामान्य महिला के शरीर में 11 ग्राम प्रति डेसी लीटर रक्त होना चाहिए। वहीं 89 फीसदी किशोरियां एनीमिया से देश भर में पीड़ित हैं। रेशमा बानो ने कहा कि पीड़ित किशोरियों/ गर्भवतियों में थकान, चक्कर, सांस लेने में दिक्कत, चेहरा पीला पड़ना, सिर दर्द, दिल की धड़कन तेज होने के साथ भूख न लगना, चिड़चिड़ापन,बार-बार बीमार पड़ना और मानसिक एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मास्टर ट्रेनर श्री चन्दर पाल यादव ने कहा कि इस बीमारी से बचना है तो संतुलित आहार करे और जंक फूड से बचे।
यह सर्वे में पाया गया कि केवल 26% किशोरियां ही रोज़ हरी सब्जियाँ ,मात्र 16.6% किशोरियां ही विटामिन C का सेवन करती हैं।किशोरियों को नियमित रूप से आयरन-फोलिक एसिड और अल्बेंडाज़ोल को प्रयोग करना चाहिए। किचेन गार्डन से उगी हरी सब्जियों, चुकंदर,गाजर का प्रयोग करे। विटामिन सी के लिए संतरे व अनार तथा आयरन के लिए खजूर, अंजीर, अखरोट,किशमिश,बादाम और प्रोटीन के लिए दाल का सेवन करना चाहिए।
इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद, सहदेव,मो अब्बास सहित दो दर्जन से अधिक महिलाएं उपथित रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button