ललितपुर
रैन बसेरा में समुचित व्यवस्थाएं रखें चौकस : नपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शीतलहर व सर्दी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने नगर पालिका द्वारा संचालित रेन बसेरा व शहर में विभन्न स्थलों पर जलाये जा रहे अलावों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इसके अलावा शहरवासियों से जलाये जा रहे अलावा के बारे में वार्ता की गई। कोतवाली के सामने स्थित महादेव प्रसाद रेन बसेरा के निरीक्षण के दौरान लाईट के तार अस्त व्यस्त पाये गये, इसके अलावा बोर्ड में लगे स्विच भी खराब पाये गये, अध्यक्ष द्वारा संबंधित लिपिक को व्यवस्थाएं दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिये गये, इसके अलावा कोतवाली के सामने स्थित गांधी रेन बसेरा का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान चैकीदार उपस्थित पाया गया, इंट्री रजिस्टर का अवलोकन करने पर दो व्यक्तियों की उपस्थिति पाई गई। अध्यक्ष द्वारा रेन बसेरा पर तैनात संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि रात्रि में जो भी व्यक्ति रेन बसेरा में आता है पहले उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी कर ले व उससे आधार कार्ड आदि उपलब्ध करा ले, उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति रेन बसेरा में आता है उसके लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। वहीं अध्यक्ष द्वारा डाईट के सामने स्थित सेल्टर होम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान रजिस्टर का अवलोकन करने पर 6 व्यक्ति उपस्थित पाये गये, जिनसे अध्यक्ष महोदया द्वारा रेन बसेरा में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। अध्यक्ष द्वारा संबंधित तैनात कर्मचारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, प्रभारी सफाई निरीक्षक, निर्माण लिपिक, हेड सुपर वाइजर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो-पी6



