हापुड़
हाफिजपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर टक्कर
एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड – हाफिजपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर ई रिक्शा नंबर UP37BT2562 हापुड़ से बुलंदशहर की तरफ रॉन्ग साइड जा रहा था कि अचानक सामने की ओर बुलंदशहर की तरफ से आ रही गाड़ी टाटा तिगोर जिसका नंबर UP 37 Z 9194 का यादव ढाबे के सामने आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर पहुंचे हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण चौधरी ने तत्काल घायल को उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के लिए भेजा । हालांकि कार चालक को कोई चोट नहीं है । और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के माध्यम से हाइवे से हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कराया गया ।



