ललितपुर
मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पनारी स्थित एक विद्यालय में उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक ओमशंकर श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज निदेशक शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी ने अटलजी जीवन प्रसंग विधि छात्रों के समक्ष रखे। इस दौरान महाविद्यालय में अटलजी के जीवन से संबंधित प्रश्नोत्तरी के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिये गये। कार्यक्रम में शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओमशंकर श्रीवास्तव, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष हरिहर नारायण तिवारी, उमाशंकर वर्मा, हरगोविंद, बल्लू, सीताराम सेन, शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.हेमंत तिवारी, रूपेश साहू, अनंत तिवारी, बृजेश पाराशर, कमलसिंह, फूलसिंह परमार आदि उपस्थित रहे।



