साहेबगंज

युवा कांग्रेस कमेटी राजमहल विधानसभा अध्यक्ष बने कौसर अलम

Kausar Alam became the President of Youth Congress Committee Rajmahal Assembly

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव में कौसर अलम ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए युवा कांग्रेस कमेटी का राजमहल विधानसभा अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया कौसर आलम के जीत की घोषणा होते ही विधानसभा भर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और नई ऊर्जा संचार देखने को मिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें222मतो की ऐतिहासिक जीत पर शाम को युवा कांग्रेस कार्यालय लालबथानी हटिया में कौसर आलम को मिठाई खिलाकर एवं फूलमाला पहनाकर बधाइयां दी कौसर आलम को संघात्मक कार्यों का लंबा अनुभव प्राप्त है।वो पूर्व में युवा कांग्रेस साहिबगंज सदर प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं,जहां उन्होंने युवा मुद्दों को मजबूती से उठाया उनके इस अनुभव को देखते हुए कार्यकर्ता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राजमहल विधानसभा के युवा कांग्रेस संगठन और अधिक से अधिक मजबूत व सक्रिय होगा तथा युवाओं की आवाज को सशक्त मंच मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कौसर आलम ने पाकुड़ विधायिका सह साहिबगंज जिला प्रभारी निसात आलम प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकत खान युवा पूर्व जिला अध्यक्ष एकलाख नदीम मोहम्मद कलीमुद्दीन बासुकीनाथ यादव सरफराज आलम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं बुद्धिजीवोंयो और सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।कौसर आलम ने कहा की संगठन को जमीनी स्तर पर सख्त बनाने में अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने व पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने भरोसा जताया की युवा कांग्रेस आने वाले समय में राजमहल विधानसभा के हर जन समस्या को मजबूती से उठाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button