धनबाद

कतरासगढ़ में आयोजित किया माहुरी परिवार का वन भोज सह मिलन समारोह श्री गंगा गौशाला 

Mahuri family's forest feast cum get-together organised at Shri Ganga Gaushala in Katrasgarh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। माहुरी वैश्य मंडल, कतरास के तत्वावधान में माहुरी परिवार का वनभोज सह मिलन समारोह गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को श्री गंगा गौशाला, कतरासगढ़ प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन माहुरी वैश्य महिला समिति, कतरास, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति, कतरास तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट, कतरास के संयुक्त सहयोग से किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में माहुरी समाज के परिवारों ने भाग लिया और आपसी मेल-मिलाप को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज की एकता व सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। मथुरासिनी समिति के अध्यक्ष राजन गुप्ता,सचिव प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरवभ भदानी, प्रकाश राम गुप्ता,अवधेश गुप्ता,बाल गोविंद गुप्ता, रमेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,माहुरी महिला समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव सीपी गुप्ता, के अलावा रुचि गुप्ता कविता गुप्ता आदि उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button