जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक में अनेको विषयो पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल :ज़िला कलक्ट्रेट सभागार खैरथल मे अति.ज़िला कलक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता मे बुधवार को जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में वार्षिक साख योजना, आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान, सैचुरेशन कैंप और सरकारी योजनाओं की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिला स्तरीय बैकिंग समीक्षा बैठक आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान में प्रगति और ऋण वितरण पर जोर दिया गया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे “ग्राम सेवा शिविर” एवं “शहरी सेवा शिविर” की प्रगति की समीक्षा की तथा इसमे और सहभागिता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया ।
अग्रणी ज़िला प्रबन्धक श्री हरि नारायण मीना ने बताया कि कृषि क्षेत्र में 2796 करोड़ रुपये लक्ष्य के मुक़ाबले 1420 करोड़ रुपये, एमएसएमई क्षेत्र में 5408 करोड़ के मुक़ाबले 4764 करोड़, व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र मे 913 करोड़ के मुक़ाबले 193 करोड़ रुपये कि उपलब्धि सित. 2025 तक हासिल की गई तथा साख जमा अनुपात 117.26 प्रतिशत रहा ।
इस अवसर पर आरबीआई एलडीओ अक्षय गुंबर, डीडीएम नाबार्ड दीपक जाखड़, पीएनबी अलवर मंडल प्रमुख श्वेतांक कुमार, राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक हितेश राजपुरोहित सहित अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं मंगलवार को जिला अग्रणी बैंक के सभागार खैरथल मे मुख्य प्रबन्धक, जिला अग्रणी बैंक की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय नकदी प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्गम विभाग से पधारे हुए वरिष्ठ अधिकारी विपिन कुमार ने जिले के सभी बैकों से आए हुए प्रतिभागियों को नकदी प्रबंधन, नकदी का परिचालन, नकली नोट की पहचान करना, एवं कटे फटे नोटों को बदलने आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी देने के साथ ही प्रॉजेक्टर के माध्यम से बारीकी से समझाया।
जिले के सभी बैकों से आए हुए प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम की काफी सराहना की ओर आश्वासन दिया की जिला स्तरीय नकदी प्रबंधन समिति की कार्यशाला उनके दैनिक कार्यों मे बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।
शेष कुमार शर्मा, वरि. प्रबन्धक जिला सहकारी बैंक ने बताया की इस प्रकार की कार्यशाला प्रति छमाही में होती रहनी चाहिए ताकि जन साधारण को नकदी एवं कटे फटे नोटों की बदलने की सुविधा के बारे मे जानकारी होती रही।


