झारखंड राजकीय अधिवेशन में भाग लेने जामताड़ा से हुए रवाना
participate in the Jharkhand State Convention

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के झारखंड राजकीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए जामताड़ा जिले से बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के नेता एवं कार्यकर्ता गढ़वा जिला के लिए रवाना हुए। यह राजकीय अधिवेशन आगामी 26 से 28 दिसंबर तक गढ़वा जिले में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य भर से विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। जामताड़ा के विद्यासागर क्षेत्र से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्भय मंडल, नगर मंत्री धीरज मंडल, सह मंत्री अजय मंडल, भीम कुमार, रोशन कुमार, ब्रिदेश कुमार, आशीष कुमार सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रस्थान किए। सभी कार्यकर्ताओं में अधिवेशन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
वहीं जामताड़ा नगर क्षेत्र से भी विद्यार्थी परिषद के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिवेशन के लिए रवाना हुए। इसमें जामताड़ा–देवघर विभाग प्रमुख संजीव दुबे, जिला संयोजक चंदन रजक, सहसंयोजक संजय मंडल, नगर मंत्री प्रकाश यादव, लकी गोस्वामी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता के साथ यात्रा की। राजकीय अधिवेशन में छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं की भूमिका, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सामाजिक विषयों एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की भावी रणनीति, दायित्व निर्धारण एवं प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होंगे। जामताड़ा से रवाना हुए सभी कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अधिवेशन संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिवेशन से प्राप्त मार्गदर्शन को जिले एवं नगर स्तर पर लागू कर छात्र हितों के लिए और मजबूती से कार्य किया जाएगा।


