पेसा कानून को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर पेसा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
PESA Utsav programme organised on Cabinet approval of PESA Act

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड में पेसा कानून को झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज ने पेसा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने किया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और पेसा कानून के महत्व को समझा।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के पूर्व अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा,पेसा कानून आदिवासी समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।पेसा कानून के तहत आदिवासी समुदायों को उनके अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।इस कानून के लागू होने से आदिवासी समुदायों को अपने संसाधनों पर नियंत्रण और अपने विकास के लिए निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा।अनुकूल मिश्रा ने कहा कि इस कानून को लागू करने के लिए हम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित सभी मंत्रियों को धन्यवाद देते हैं।उनके इस ऐतिहासिक साहसिक कदम से आदिवासी समुदायों के सर्वांगीण विकास के अनेक द्वार खुलेंगे और पूरे देश के लिए मिसाल कायम होगा।



