हापुड़ में छात्रों की जान से खिलवाड़ !
सामान लोडिंग वाहन पिकअप गाड़ी में 24 से ज्यादा छात्र सफर करते दिखे..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल…
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में छात्रों की जान से हुआ खिलवाड़ । हापुड़ में एक सामान लोडिंग वाहन पिकअप गाड़ी पर 24 से ज्यादा छात्र सवार दिखाई दिए । दर्जनों छात्र गाड़ी पर लटककर सफर करते दिखाई दिए ।। गाड़ी की छत पर भी कई लोग खचाखच बैठे । किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल ।जनपद हापुड के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलारपुर मोड़ का मामला ।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जो सड़क सुरक्षा और बच्चों की जान जोखिम में डालने का उदाहरण है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलारपुर मोड़ पर एक सामान लोडिंग पिकअप वाहन पर 24 से ज्यादा छात्र सवार होकर खतरनाक तरीके से सफर कर रहे थे। गाड़ी की छत पर भी स्कूली बच्चे खचाखच भरे बैठे थे, जबकि दर्जनों छात्र साइड में लटककर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे थे। इसका वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप गाड़ी पूरी तरह ओवरलोड है। अंदर जगह न होने की वजह से बच्चे बाहर लटके हुए हैं, जबकि छत पर भी कई छात्र बैठे नजर आ रहे हैं। गाड़ी का बैलेंस भी बिगड़ रहा है । इन सभी स्कूली बच्चों की जान एक पल में खतरे में पड़ सकती है। लेकिन सड़क पर चेकिंग करने वाली पुलिस की भी है । ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, पिकअप जैसे कमर्शियल लोडिंग वाहनों में यात्रियों को ले जाना मना है लेकिन ओवरलोडिंग और खतरनाक ढंग से सवारी कराना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है जिसपर यातायात पुलिस को भारी जुर्माना करते हुए चालान करना चाहिए । हालांकि यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है जिससे बहादुरगढ़ थाना पुलिस की सड़क पर की जाने वाली चेकिंग की भी पोल खुल रही है ।


