खैरथल

जिला बचाओं संघर्ष समिति का धरना 140 वें दिन भी जारी

लोग बोले मौन व्रत तौड़े सरकार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला का नाम बदलकर भृतहरी नगर करने तथा जिला मुख्यालय को अन्य स्थान पर ले जाने की मंशा के विरोध में खैरथल में जारी धरना बुधवार को 140 वें दिन भी अनवरत रहा।
समिति के संयोजक विधायक दीपचंद खैरिया ने बातचीत मे बताया जिस तरीके से सरकार मनमाने फैसले लेती है और जनता के दबाब मे वापस लेने पड़ते है जनता की राय इनके लिए कोई मायने नही रखती है जिस तरह अरावली पर पीछे हटना पड़ा है वैसे ही खैरथल -तिजारा जिले का नाम व मुख्यालय बदलने की इनकी मंशा पूरी नही होगी जिले के लोग गुस्से मे है एक दिन इनको अपना इरादा बदलने को मजबूर होना पड़ेगा। जिले की जनता 140 दिन से धरने पर इससे ज्ञान हो जाना चाहिए लोग क्या चाहते है
धरनारत लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक जिला मुख्यालय खैरथल में बनाए रखने और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार नहीं होता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
आज धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया, गिरीश डाटा, ,योगेश गूर्जर ,वीर सिंह ढिल्लों,ठाकुर सुल्तान सिंह, कृषण चौधरी, दुष्यंत तिवाड़ी, अनील शर्मा  , दीपक चौधरी ,  श्यामलाल शर्मा, महेश,कप्तान  चौधरी, अनील रोहिल्ला,  मातादीन बिसारिया अखिलेश कौशिक रामावतार नागलबावला, प्रहलाद गोयल जमालुद्दीन योगेश गुर्जर प्रमोद ठेकेदार देवेंद्र गुप्ता,विजय छागाणी,  प्रकाश दादानी महेंद्र जांगिड़ रामबाबू तक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button