बरेली
बरेली में मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन पर गांवों में उत्साह, लिस्ट में नाम देखने पहुंचे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मंगलवार को अनंतिम प्रकाशन हो गया। सूची में अपना नाम देखने को लेकर गांवों में लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। मीरगंज की कई ग्राम पंचायतों में बीएलओ और पर्यवेक्षक ने लोगों के बीच खुली बैठक कर मतदाता सूची के नाम पढ़कर सुनाए। बैठक में सभी बीएलओ को लगातार तीन दिनों तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर ग्रामीणों को मतदाता सूची दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण जन सामान्य के लिए 30 दिसंबर तक के लिए किया गया है। इसी बीच दावा आपत्ति भी स्वीकार किए जाएंगे।



