बरेली
पीडीए की सबसे मजबूत आवाज अखिलेश यादव, उनके स्वभाव जैसा नेता किसी दल में नहीं: वीरपाल सिंह यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर विधानसभा में आयोजित समाजवादी पार्टी के बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर में भाजपा सरकार की नीतियों और लोकतंत्र की स्थिति को लेकर तीखे राजनीतिक संदेश दिए गए। मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में अगर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यको की लड़ाई कोई ईमानदारी से लड़ रहा है, तो वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। ऐसे समय में बी.एल.ए. की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि बी.एल.ए. समाजवादी पार्टी की चुनावी ताकत हैं। पूर्व विधायक विजयपाल ने कहा कि आज नौजवान बेरोजगार है, किसान परेशान है और आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। समाजवादी पार्टी ही जनता की आवाज है और बी.एल.ए. साथी इस आवाज को वोट में बदलने का काम करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष नुसरत शेख ने किया और पूर्व विधायक विजय पाल सिंह द्वारा सभी बी एल ए का शाल उड़ाकर ,विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा यादव,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,नदीम अली,जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,अरविंद यादव, स्मिता यादव, बीना गौतम,मोनी सिंह,राजकुमार पाल,संजीव यादव दन्नू, निर्भय सिंह यादव,संजीव कश्यप,सतीश यादव,सौरभ यादव,टीटू यादव,सहित पदाधिकारी, सेक्टर-जोन प्रभारी, बी.एल.ए. एवं बड़ी संख्या में महिलाएं,कार्यकर्ता मौजूद रहे।




