आकाश आनंद को पिता बनने पर मायावती ने दी बधाई
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनकी इच्छा का स्वागत किया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पिता बनने पर बधाई दी है और कहा कि परिवार में नए सदस्य के आगमन पर सभी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इससे भी ज्यादा खुशी की बात है कि आकाश ने बेटी को बहुजन मिशन के लिए तैयार करने की इच्छा जताई है जो कि खुशी की बात है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी लोगों में खुशी की लहर है तथा उनके लिये इससे भी ज्यादा हर्ष व गौरव की बात यह है कि आकाश ने अपनी बेटी को माननीय बहनजी की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने के लिये तैयार करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका भरपूर स्वागत। मां और बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
बता दें कि आकाश आनंद को बसपा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। वो लगातार पार्टी के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं।



