खैरथल

सेवा,सद्भाव,और ईश्वर भक्ति ही सच्चा सुख: संत श्री श्याम लाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल। आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज के पावन चौथ महोत्सव के अवसर पर शहर की पुरानी आबादी खैरथल गांव स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रेम प्रकाश आश्रम, कोटा के संत श्री श्यामलाल जी के पावन सानिध्य में आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की गई। 21 से 25 दिसंबर तक चले प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सायं 6 से 7 बजे तक भजन, सत्संग, प्रवचन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर संतों के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने प्रवचनों में संत श्यामलाल जी ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलना है सत्संग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और समाज में प्रेम व एकता का भाव सुदृढ़ होता है। उन्होंने युवाओं से संस्कारवान जीवन अपनाने और समाजसेवा से जुड़ने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 9 बजे इस्माइलपुर रोड के पास आयोजित कार्यक्रम में सिंधी समाज की ओर से आयोजक नत्थूमल रामलानी के नेतृत्व में संत श्री श्यामलाल जी, संत हरि प्रेमप्रकाशी एवं संत उमेश प्रेमप्रकाशी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा के नेतृत्व में भारतीय सिंधु सभा राजस्थान एवं सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर संतों का अभिनंदन किया तथा उनके प्रवचनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पूरे आयोजन में प्रेम प्रकाश सेवा मंडल के सदस्यों ने अनुशासन और सेवा भावना के साथ व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संभाला। कार्यक्रम का मंच संचालन भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के प्रदेश मंत्री राजकुमार दादवानी ने किया। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, मुखी अशोक महलवानी,भारतीय सिंधु सभा राजस्थान प्रदेश महामंत्री गिरधारी लाल ज्ञानानी, अध्यक्ष नत्थूमल रामलानी, पार्षद सुमित रोघा, अर्जुनदास बाबानी, टीकमदास चंदनानी,दीपक गनवानी, दिनेश माखीजा,विजय बच्चानी,डॉ. राजेंद्र केवलरामानी, नारायण निहलानी, तेजूमल रोघा, भगवान दास रामनानी, राहुल लालवानी, बोनी जयवानी, विक्की लालवानी, दीपक लखवानी, भगवानदास ज्ञानवानी, बलदेव खजनानी, रणजीत खजनानी, अजित मंगलानी आदि मौजूद रहे। सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button