खैरथल
खैरथल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
जिला बचाओ संघर्ष समितिने पुण्यतिथि पर उनके आर्थिक सुधारों को याद किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा शुक्रवार को धरना स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई।
समिति के सदस्य वीरसिंह ढिल्लों ने बताया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
ढिल्लों ने बताया की इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश डाटा ने की वक्ताओ ने उन्हें सच्चा देशभक्त बताते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख किया और उनके द्वारा किये गये सुधारों को देश की प्रगति का आधार बताया उनके कार्य काल मे देश की ग्रोथ को आज तक की सर्वोतम बताया वरिष्ठ गाँधी वादी नारायण छागाणी ने कहा गरीबो के हित मे जो फैसले व योजनाऐ मनमोहन सरकार लेकर आई उनसे आज भी गरीबों को बड़ी राहत मिल रही उनके 10 साल के शासन मे देश ने जो प्रगति की पूरी दुनिया मे मिशाल बनी
श्यामलाल शर्मा ने कहा उनका अर्थशास्त्र का ज्ञान और शालीन व्यवहार उनको महानता की श्रेणी मे सदा खड़ा रखेगा
कार्यक्रम में गिरीश डाटा, श्यामलाल शर्मा,दीपक चौधरी,रामचंदर कामरेड, रविकांत जोशी,वीरसिंह ढिल्लों,नारायण छंगानी,
प्रमोद ठेकेदार, योगेश गुर्जर,दयाराम गुप्ता, महेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश गोयल,विजय सिंह चौधरी,राजेश सैनी, मुरारी लाल गुप्ता, संदीप खंडेलवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


