गोड्डा
केंद्र कि योजना VB GRAMG का विरोध झामुमो ने कहा केंद्र कर रहीं राज्य के साथ सौतेला व्यवहार: प्रेमनंदन कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा के गाँधी मैदान के सामने स्थित अशोक स्तम्भ परिसर मे झामुमो जिला इकाई द्वारा केंद्र सरकार के मनरेगा की जगह BG राम ग योजना लाये जाने पर विरोध स्वरुप धरना दिया गया।इस दौरान जिले भर से बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्त्ता पहुँचे। पार्टी जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मण्डल ने कार्यकर्ताओ को सबोधित करते हुए कहा कि केंद्र कि सरकार पुरानी कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित मनरेगा जो लोगो को सौ दिन रोजगार गारंटी देती थी उसकी जगह नाम बदल ये नई योजना लायी है। जिसका उद्देश्य नाम बदलना मात्र तो है ही साथ ही सरकार सरकारो पर अतिरिक्त भार देना चाहती है। गौरतलब हो कि पहले मनरेगा मे 90प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र कि और 10प्रतिशत राज्य सरकार कि होती है। लेकिन नए कानून मे केंद्र का हिस्सा घटाकर 60प्रतिशत और राज्याश 40प्रतिशत कर दिया गया है। वही उन्होने कहा कि राज्य का पैसा केंद्र सरकार दबा रखी है। केंद्र हर वो तरीका अपनाना चाहती जिससे राज्य का विकास बाधित हो और मजबूरन राज्य कि सरकार केंद्र के दवाब मे आये। इसके साथ ही जब राज्य सरकार केंद्र के दवाब मे नहीं झुकती है तो ईडी, सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल करती है। दरअसल केंद्र लपलपाई नजर से झारखंड कि सत्ता पर नजर गड़ाये हुए है।
लेकिन किसी भी हालात मे राज्य कि हेमंत सरकार केंद्र कि मोदी सरकार के सामने नहीं झुकेगी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र राज्य के साथ भेदभाव करती रहीं तो हम राज्य का खनिज रोक देंगे। वही कहा कि एक धमकी थी बकाया 270करोड़ कि छोटी सी राशि केंद्र ने जारी किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव बासुदेव सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, मेरी सोरेन, उपाध्यक्ष श्याम हेंब्रम, मृत्युजंय सिंह,मो. आरगमन, गुलज़ारी दास, महेंद्र उरांव, प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुर्मू, अवध किशोर हांसदा, यूसुफ अंसारी, रामचन्द्र सोरेन, सुल्तान अहमद, नगर अध्यक्ष राजकुमार दास, ताला सोरेन, विजय कुमार महतों, जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना भगत, शिवम् कुमार दुबे, सोम मरांडी, आलम अंसारी,संतोष महतो, शिव शंकर मंडल, जगदीश हेंब्रम, राजेश हांसदा, कुर्बान अंसारी, बालमुकुंद महतो, फिरदौस आलम, प्रकाश मंडल,आलम अंसारी, अरूण कुमार हांसदा, विजय हांसदा, पंकज सोरेन, जलालुद्दीन अंसारी, पवन कुमार यादव, राम प्रसाद राउत, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




