साहेबगंज
सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Civil Surgeon did a surprise inspection of Sadar Hospital

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र का भी जायजा लिया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण क्रम में सिविल सर्जन ने ओपीडी में कार्यरत चिकित्सकों, इलाज कराने पहुंचे मरीजों और भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की,वही सिविल सर्जन ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेवा को पुनःचालू कर दिया गया है,जिससे मरीजों को जल्द ही इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जन औषधि केंद्र से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।



