गोड्डा
राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए गोड्डा के खिलाड़ी रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी समय समय पर राज्य एंव राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा खेल की प्रतिभा को दिखाने के लिए तत्पर्य रहते है। उल्लेखनीय है कि 69 वां एसजीएफआई के राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए 5 सदस्यीय टीम रांची के लिए रवाना हुए। इस टीम में 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 रांची के खेल गांव में नेटबॉल कैंप आयोजित होगी, उसमें हिस्सा लेंगे एवं राजस्थान के बाड़मेर में 8 से 12 जनवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम हिस्सा लेंगे। टीम में मयंक राज, प्रेम कुमार, आनंद सोरेन राजकुमार, सत्यम कुमार शामिल है। कोच मोनालिसा कुमारी ने बताया कि खिलाड़ी एक कैंप करने के बाद राष्ट्र स्तर प्रतियोगिता में जाकर अपना दम कम दिखाएंगे। मौके पर सचिव गुंजन कुमार झा ने बताया कि टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया गया है।



