खैरथल

हरसौली:दा लार्ड कृष्णा स्कूल में  वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 

खेल जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम : एएसपी जया सिंह 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल–तिजारा : हरसौली के द लॉर्ड कृष्णा स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य व  उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जया सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), खैरथल-तिजारा रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों द्वारा किए गए आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन कर खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती जया सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं होते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक राकेश चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और खेल भावना से सराबोर नजर आया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button