एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ डी.एन. आज़ाद ने होटल व लॉजों की गहनता से जांच
On the instructions of the SP, SDPO D.N. Azad thoroughly inspected the hotels and lodges.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को पाकुड़ एसडीपीओ डी.एन. आज़ाद के नेतृत्व में जिले के विभिन्न होटल एवं लॉजों में औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में संपूर्णानंद गेस्ट हाउस, होटल मुस्कान, होटल आर.के. पैलेस, होटल रॉयल रेसिडेंसी, होटल रिलैक्स, होटल गुप्ता सहित अन्य होटल व लॉजों की बारीकी से जांच की गई। एसडीपीओ डी.एन. आज़ाद अचानक होटलों में पहुंचे, जिससे होटल प्रबंधन में हलचल देखी गई। इस दौरान होटल रजिस्टर, पहचान पत्र, ठहरने वाले ग्राहकों की जानकारी तथा सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही कमरों में ठहरे ग्राहकों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि या अनियमितता नहीं पाई गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षण का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जायेंगे।



