
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
गोली लगने से घायल रिटायर्ड फौजी मेरठ रेफर…
हापुड़ (यूपी) – पूर्व फौजी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में गोली लगने से फौजी कर्मवीर घायल । गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती । बदमाशों ने ताबड़तोड़ 3 राउंड फायरिंग की । ग्राम प्रधान पति पर घटना में शामिल होने का आरोप ।
जनपद हापुड के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट की घटना।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सुबह मंदिर जा रहे रिटायर्ड फौजी पर कार सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान एक गोली लगने से रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां से उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया । सूचना पर सी ओ सिटी वरुण मिश्रा सहित बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी । मौके पर पहुंची फोरेंसिक लैब की टीम भी जांच में जुट गई है ।
गांव श्यामपुर जटट निवासी कर्मवीर सिंह करीब 20 वर्ष पहले फौज से रिटायर्ड हुए थे। शनिवार की सुबह वह घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचे तो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली कर्मवीर सिंह को जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से कार सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जीगआ । वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल है।



