ललितपुर

बिना चेहरा प्रमाणीकरण के अनुपूरक पुष्टाहार वितरण न करें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शासनादेश अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों में गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों का पोषण ट्रैकर मोबाइल एप्लीकेशन पर फेस कैप्चर के माध्यम से अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। अतएव जिले में संचालित सभी 1124 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों से अपील की है कि सम्बन्धित आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पोषण ट्रैकर पर चेहरा प्रमाणीकरण के माध्यम से ही अनुपूरक पुष्टाहार प्राप्त करें और सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया जाता है कि लाभार्थियों को पोषण ट्रेकर पर चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण करना सुनिश्चित करें, जो कार्यकत्रियां बिना चेहरा प्रमाणीकरण के लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण करेंगी, उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविका यह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकत्रियों द्वारा चेहरा प्रमाणीकरण के उपरान्त ही अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण लाभार्थियों को किया जाये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button