राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने संजय शर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: 28 दिसंबर रविवार को एक निजी होटल में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन खैरथल में किया गया बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुंडावर पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य किशनगढ़ बास खैरथल तिजारा भिवाड़ी कोट कासिम से समाज के प्रतिनिधित्व पदाधिकारी ने आपसी विचार विमर्श कर नवगठित जिला खैरथल तिजारा के लिए संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष पद के लिए कार्यवाहक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट संजय शर्मा को जिला अध्यक्ष सर्व समिति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सर्व समिति जताते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं संगठन को मजबूत करने के लिए संजय शर्मा को बधाई दी कि संगठन को और अधिक मजबूत किया जावे आज के इस कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा अलवर अशोक शर्मा अलवर मनोज संविदा जिला पदाधिकारी अलवर श्री राजेश शर्मा तहसील अध्यक्ष मुंडावर बाबूलाल शर्मा सोडावास बाबूलाल शर्मा झंझारपुर बालकिशन जोशी मंडावर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष महावीर प्रसाद जिला उपाध्यक्ष कमल जोशी राम महेश अशोक ततारपुर दिनेश शर्मा, किशनगढ़ विनय व्यास विजयकांत व्यास , महेश कुमार कौशिक सौरव शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे
