बाराबंकी

बाराबंकी में श्रीराम कथा का समापन

जीआईसी ऑडिटोरियम में भंडारे और जागरण के साथ हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के जीआईसी ऑडिटोरियम में चल रही आठ दिवसीय श्री राम कथा का समापन भंडारे और बालाजी महाराज के भव्य जागरण के साथ हुआ। इस कथा को सुनने के लिए जिले भर से हजारों भक्त पहुंचे।
यह आठ दिवसीय श्रीराम कथा पूज्य विजय कौशल जी महाराज द्वारा सुनाई गई। लाखों की संख्या में भक्तों ने इस कथा का श्रवण किया, जिससे पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा।
श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा इस कथा का आयोजन किया गया था। समापन के अवसर पर समिति ने रात्रि में बालाजी का विशाल जागरण भी कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर सुशील गुप्ता,चरनजीत गाबा, सरदार चरनजीत सिंह, शैलू गुप्ता, मिंटू गाबा, विवेक गुप्ता, सकेश रस्तोगी, सुनील वर्मा, राकेश उप्पल, सुजीत चतुर्वेदी और रवि नाग सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button