बरेली

संविधान का असली रक्षक बनेगा बी.एल.ए. — वीरपाल सिंह यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मीरगंज विधानसभा में बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ मतदान से नहीं, बल्कि हर स्तर पर सतर्क निगरानी से मजबूत होता है। इस जिम्मेदारी की धुरी बी.एल.ए. हैं। जो बी.एल.ए. अपने दायित्व को समझ लेता है, वही संविधान की आत्मा की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि बी.एल.ए. किसी दबाव, भ्रम या लालच से ऊपर उठकर चुनावी प्रक्रिया में सच्चाई और निष्पक्षता की आवाज बनें। यही लोकतंत्र को सुरक्षित रखने का रास्ता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि जब जनता के सवालों को नजरअंदाज किया जाता है और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश होती है, तब बी.एल.ए. का ईमानदार हस्तक्षेप लोकतांत्रिक व्यवस्था को संतुलन देता है।
अम्बेडकर वाहिनी के सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि बी.एल.ए. केवल प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि चुनाव की विश्वसनीयता की कसौटी हैं।
कार्यक्रम में सभी बी.एल.ए. का स्वागत सम्मान विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने एवं कार्यक्रम का संचालन शिवम सक्सेना ने किया
कार्यक्रम में कार्यक्रम में हाजी जाहिद हुसैन गुड्डू,प्रभारी संजीव सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल,प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,साधना लोधी,स्मिता यादव, बीना गौतम,,संजीव कश्यप,नावेद एडवोकेट, बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं बी.एल.ए. उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button