हजारीबाग

तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट का जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम,तापिन साउथ में हुआ शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) हजारीबाग क्षेत्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 28 दिसंबर 2025 को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम,तापिन साउथ में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 11 टीमों भाग ले रही है| खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और खेल भावना देखने को मिली। टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना तथा आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को मजबूत करना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद थे| उन्होंने झंडोतोलन गुब्बरे उड़ा तथा बॉल को हॉकी स्टिक से मार कर पारंपरिक रुप से इस खेल का उद्घाटन किया| इस अवसर पर राजेश कुमार सिन्हा,अमला अधिकारी (खनन) राजेंद्र प्रसाद,अमला अधिकारी (पी एंड पी) नीलाम्बरा मालिक,अमला अधिकारी (मानव संसाधन) निशांत परमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) पीयूष, सहायक प्रबंधक (सीडी) चन्द्रिका प्रसाद तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन समर्पण तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम बताया। पहले मुकाबलों में हजारीबाग क्षेत्र ने आम्रपाली चन्द्रगुप्त क्षेत्र को 4-0 से पराजित किया | रोमांचक खेल का प्रदर्शन हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस मैच के मैंन ऑफ़ थे मैच तुरा मांझी रहे। यह तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 दिसम्बर 2025 को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम तापिन साउथ में खेला जायेगा| फाइनल मैच के मुख्य अतिथि हर्ष नाथ मिश्र निदेशक (मानव संसाधन) सीसीएल होंगे|

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button