अमेठी

रिटायर्ड लेखपाल के घर लाखों की चोरी

नगदी समेत लाखों के गहने हुए पार, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। संग्रामपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत अंतीपुर गांव में शनिवार की रात रिटायर्ड लेखपाल शंभू शुक्ल के घर चोरी बड़ी वारदात हुई।चोरों ने सीढ़ी और रस्सी के सहारे छत पर चढ़कर एक कमरे और अलमारी का ताला तोड़ा। उन्होंने 1 लाख 45 हजार रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण सहित कुल 12 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए।
रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शंभू शुक्ल के बेटे राजीव शुक्ल ने बताया कि रात 2 बजे तक घर की कुंडी बाहर से बंद नहीं थी, लेकिन सुबह 5 बजे उठने पर कुंडी बाहर से बंद मिली। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
राजीव शुक्ल के अनुसार, उनके पिता शंभू नाथ शुक्ल घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी मां चंद्रावती घर के अंदर आंगन की गैलरी में थीं। राजीव खुद छत पर सो रहे थे। उनकी पत्नी मीरा शुक्ल और बेटी आंचल शुक्ला नीचे एक कमरे में सो रही थीं, जबकि बड़ा बेटा उत्कर्ष शुक्ल नीचे अलग कमरे में था। सबसे छोटा बेटा कार्तिक शुक्ल लखनऊ में था। घटना के समय घर पर कुल छह सदस्य मौजूद थे।
पीड़ित की बहू मीरा शुक्ला ने बताया कि 22 नवंबर को उनके इकलौते भाई की शादी की तैयारी के लिए गहने बनवाए गए थे और पैसे रखे थे। चोरों ने उन गहनों के साथ मीरा और उनकी बेटी के गहने भी चुरा लिए।
संग्रामपुर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, चोर वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसी मुन्ना मिश्र के घर में भी घुसने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन असफल रहने पर वे खंडहर के पास सीढ़ी और छत पर रस्सी छोड़कर फरार हो गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button